Entertainment

I know my limits: Nushrat Bharucha

Nushrat Bharucha Know her limits

हनी सिंह के साथ बड़ा सिजलिंग गाना है 4 दिन तक मैंने कोई भी नमक, पानी, खाना नहीं खायी। मैं सुबह सिर्फ प्रोटीन शेक पीकर आती थी, पूरा दिन कुछ भी नहीं, पैक अप पर सलाद ही खाती थी, उस तरह से मैंने इस गाने के लिए शूट किया । थकावट भरी शूटिंग थी।

सोनू के टीटू की स्वीटी के बारे में क्या कहेंगे ?

लव रंजन सर का ये ख्याल है। उन्होंने कहा की पंचनामा नहीं और कुछ करने वाले हैं। और इस बार मैं और कार्तिक अलग रहने वाले हैं। मजा आया।

किस तरह की कहानी है ?

अब सिनेमा का स्टाइल बदल गया है। एक डार्क हयूमर तरह का माहौल आ गया है। लव सर और राहुल मिलकर ऐसी कहानी लिखते हैं।

डायरेक्टर के साथ केमेस्ट्री ?

मैं खुद को लकी मानती हूं की डायरेक्टर सर मेरे द्वारा अपनी बात दर्शकों तक पहुंचा पाते हैं। लव सर के साथ बढ़िया केमेस्ट्री है। खुद को खुशकिस्मत मानती हूं।

कार्तिक और सनी के साथ काम दुबारा करना आसान होता है या मुश्किल?

मजा भी आता है और मुश्किल भी होता है । हम एक बार कुछ और सीन करते हैं, कभी कभी इम्प्रोवाईज करते हैं ।

आपको मोनोलॉग करने का मन करता है?

मुझे पंचनामा के किसी पुरुष के  किरदार नहीं प्ले करना है। मुझे अगर कसी लड़के का किरदार करना होगा तो मैं रॉकस्टार के रणबीर कपूर का किरदार करना चाहूंगी।

इंडस्ट्री 10 साल की जर्नी ?

एक ही बात है कि आपके हाथ में कुछ नहीं होता। हमेशा आपको प्रोजेक्ट की तलाश में जाना होता है। यहां पर धीरज रखना बहुत जरूरी है। ये भी नहीं पता होता की कहां पर कास्टिंग चल रही है। किस्मत से आपकी कास्टिंग हो पाती है।

साउथ भी आप गयीं ?

साउथ में मैने 2 फिल्में की, उस समय मेरे पास हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं था, उस समय साउथ चली गयी। मैं कुछ आइए हिंदी फिल्में भी की हैं जिनका मैं कभी भी जिक्र नहीं किया। साउथ में पैसे भी मिल रहे थे, और कोई कारण नहीं था।

कुछ ऐसा है जो आप कभी नहीं करेंगी ?

मैंने एक लाइन बना रखी है, उसे मैं कभी भी क्रॉस नहीं करुंगी। बोल्डनेस की हद में अपने लिए बना रखी है। मैं अभी छोटे कपड़ों में गाना शूट किया है, लेकिन मैं मुझे मेरी लिमिट पता है।