Punjab

डिप्टी कमिश्नर को प्याज का गिफ्ट बॉक्स देकर आम आदमी पार्टी ने जताया बढ़ती कीमतो पर रोष

फिरोजपुर, 9.12.2019: बढ़ रहे प्याज के दाम पर अंकुश लगाने व महंगाई पर कंट्रोल करने की डिमांड को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा सोमवार को मिनी सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर डिप्टी कमिशनर को प्याज का गिफ्ट बॉक्स भेंट किया। नेताओं ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार महंगाई पर कंट्रोल करने में नाकाम साबित हो रही है। जिलाध्यक्ष रणबी सिंह, एडवोकेट रजनीश दहिया, अमृतपाल सोढ़ी, प्रीतम सिंह, इकबला ङ्क्षसह ने कहा कि पंजाब सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण बिजली के रेट लगातार बढ़ते जा रहे है और राज्य सरकार चुनावों में किए गए वादो को पूरा करने में भी नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि राज्य में पैट्रोल-डीजल के दाम में वैट में छूट देने की घोषणा करे। बिजली को सस्ता किया जाएं और खाद्य पदार्थो का भंडारण कर महंगे भावों पर बेचने वालों का तुरंत पर्दाफाश किया जाएं। वहीं केन्द्र की मोदी सरकार को आढ़े हाथो लेते हुए रजनीश दहिया ने कहा कि केन्द्र सरकार ने आज तक महंगाई घटाने की तरफ ध्यान नहीं दिया है। आम आदमी अच्छे दिनों का इंतजार कर रहा है, लेकिन सरकार आएं दिन नएं- नएं टैक्स लगाकर व महंगाई बढ़ाकर जनता को परेशान कर रही है। इस अवसर पर चंद सिंह गिल्ल, डा: मलकीत चंद, इकबाल सिंह, डा: सुशील रहेजा, हरपाल ढिल्लो, अजायब सिंह, जगतार सिंह, निवैर सिंधी, भुपिन्द्र कौर, बोहड़ सिंह, रणजीत सिंह, नरेन्द्र ग्रोवर, राजेश, कुलदीप सिंह उपस्थित थे।