यातायात नियमों की अवहेलना पर काटे चालान
-रोड़ पर खड़े वाहन चालकों को दी हिदायत
बी.एल. वर्मा द्वारा :
नारनौल 24 जुलाई 2019 : निजामपुर क्षेत्र में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस के द्वारा सख्त अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों की धरपकड़ के अलावा हिदायत के साथ वाहनों के चालान भी किए गए। साथ ही पुलिस के द्वारा आम जन को सुरक्षित यातायात की हिदायतें भी दी गई। बुधवार को ट्रैफिक इंचार्ज वीना राणा के नेतृत्व में चालान काटों अभियान जोरों पर रहा। जहां कस्बे में करीब 25 वाहनों के चालान किए गए। वहीं दूसरी तरफ मामले की जानकारी मिलने पर वाहन चालकों में हडक़ंप की स्थिति बनी रही। बुधवार को ट्रैफिक इंचार्ज वीना राणा व उनकी टीम ने दो दर्जनों के करीब उन वाहन चालकों के चालान किए गए। जिन वाहन चालको ने बगैर हेलमेट, बगैर नंबर प्लेट, ब्लैक शीशे, बगैर सीट बेल्ट के गाड़ी चला रहे थे। इसके साथ ही कई वाहनों के कागजात नहीं मिलने पर उनको जब्त किया गया। राणा ने बताया कि उनका यह अभियान दोपहिया बगैर हेलमेट, ब्लैक शीशे वाले वाहनए बगैर सीट बेल्ट के चलाने वाले तथा बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन चालकों के खिलाफ जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी।
चालकों में हडक़ंप:
पुलिस अभियान के दौरान कस्बे में हडकंप का माहौल बना रहा तथा चालक अपने वाहनों को तंग रास्तों से निकालते नजर आए। पुलिस ने नारनौल रोड़ए खेतड़ी रोड़ व अन्य कई स्थानों पर वाहनों को रूकवा कर उनके जरूरी कागजात, नंबर प्लेट, साइड इंडीकेटर, आरसीए लाइसेंस, प्रदूषण व हार्न इत्यादि की गहनता से जांच की। साथ ही इस दौरान करीब उन वा 25 वाहन चालकों के चालान भी किए गए, जिन्होंने वाहन एक्ट के नियमों की अवहेलना की थी।
गाडिय़ों के उतारे ब्लैक शीशे:
अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने जिन वाहन चालकों ने अपने वाहनों के ब्लैक फिल्म लगाई हुई थी उनको भी उतरवाया साथ ही उन वाहनों के चालान भी किए गए। ट्रैफिक पुलिस इंचार्र्ज वीना राणा ने वाहन चालकों को हिदायत देते हुए कहा कि वाहन चालक अपने वाहनों के शीशे पर काली फिल्म ना लगवाए साथ ही अपने वाहनों को सडक़ पर खड़ा न करें। ऐसा करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
