कुरुक्षेत्र, 9 जून ) : ( गौतम देव शर्मा ) फोटोग्राफर्स एसोसिएशन द्वारा शहर के हैरिटेज होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्यातिथि नायब सैनी सांसद रहे जबकि पवन सैनी विधायक लाडवा व जिला प्रधान भाजपा धर्मवीर मिर्जापुर ने भाग लिया। नायब सैनी ने कार्यक्रम में प्रोफैशनल फोटोग्राफर बीमा पॉलिसी का उद्घाटन किया।
इस पॉलिसी में जिलेभर के सभी फोटोग्राफर्स को पहचान-पत्र व 5-5 लाख रुपए तक की स्वास्थ्य बीमा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। नायब सैनी ने कहा कि फोटोग्राफर एसोसिएशन ने प्रत्येक सदस्य की बीमा पॉलिसी कर एक सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र धर्मनगरी को विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाया जाएगा।
पूरे देश से धर्मनगरी में पर्यटक आते हैं और फोटोग्राफरों को काफी योगदान रहता है। सैनी ने एसोसिएशन को सलाह दी कि वह समय-समय पर समाजसेवा के कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं। इस अवसर पर प्रधान जगदीश मनोचा, उप प्रधान अमन सूद, महासचिव संजीव शर्मा, सह सचिव अमित मक्कड़, सचिन जुनेजा, कोषाध्यक्ष शेर सिंह सैनी, सह कोषाध्यक्ष चरणजीत मिगलानी, मीडिया प्रभारी विनोद सैनी, सलाहकार अशोक चावला आदि उपस्थित रहे।
