सुरेंद्र व्यास द्वारा :
नांगल चौधरी। खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी कार्यालय में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लोकेश गुप्ता के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया।
अधिवक्ता धर्मेश जोशी ने बताया कि जब देश में सभी नागरिक मतदान के महत्व को समझेंगे तभी हम ऐसा प्रतिनिधि चुन सकते हैं जो योग्य और सही मायने में देश की सेवा करना चाहता है। देश में सभी लोग जब अपना मतदान करेंगे तभी हमें ईमानदार सरकार मिलेगी।
उन्होंने लोगों को लिंग संवेदनशीलता के आयामों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि महिलाएं पारिवारिक लोकतंत्र का केंद्र हैं महिलाओ की पारिवारिक निर्णय लेने में भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं आर्थिक राजनैतिक सामाजिक रूप से पिछड़ रही हैं जिनको आगे लाने के लिए जागरूकता की आवश्यकता है।
इस मौके पर कानूनी स्वयंसेवक संजय कुमार ने लोगों को ईवीएम मशीन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मत का प्रयोग करते समय ईवीएम मशीन के बटन को 6 सेकंड तक अवश्य दबाएं रखें और मशीन पर नजर डाल कर देखें कि आपका वोट सही पडा है या नहीं अगर कोई संशय रहता है तो पीठासीन अधिकारी से संपर्क करें।
