Election

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वीडियों कान्फेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर के जिला निर्वाचन अधिकारियों को इलैक्ट्रोनिकली ट्रांसमेटिड पोस्टल बैलेट सिस्टम की पीपीटी के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई

कुरुक्षेत्र 10 अप्रैल। (  गौतम देव शर्मा  ):                     भारत निर्वाचन आयोग द्वारा  वीडियों कान्फेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर के जिला निर्वाचन अधिकारियों को इलैक्ट्रोनिकली ट्रांसमेटिड पोस्टल बैलेट सिस्टम की पीपीटी के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई। वीसी के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनाव अधिकारी ने बताया कि जो भी सर्विस वोटर है उनके लिए पोर्टल बनाया गया है, जिसके द्वारा सर्विस वोटर को बैलेट पेपर ऑन लाईन भेजा जाएगा तथा वह डाक के माध्यम से अपना बैलेट पेपर वापिस भेजेगा।

उन्होंने बताया कि नामांकन छटनी के बाद 26 अप्रैल को सर्विस वोटर को बैलेट पेपर ऑन लाईन भेजा जाएगा, जिसे वह डाउनलोड कर सकेगा।  इलैक्ट्रोनिकली ट्रांसमेटिड पोस्टल बैलेट सिस्टम से सम्बन्धित प्रदेश भर के जिला निर्वाचन अधिकारियों का आन लाईन  ट्रेनिंग टेस्ट भी करवा दिया गया है। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों को कहा कि पोर्टल पर कार्य पूरा होने के बाद सीईओ को भी सूचित करेंगे, एक बार सर्विस वोटर का डेटा अपलोड कर दिया गया तो उसके बाद उसमें किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकता है। इसका निर्णय सीईओ अपने स्तर पर लेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुरुक्षेत्र डा. एसएस फुलिया ने वीसी में बताया कि जिले में अभी तक 2 हजार 487 सर्विस वोटर है। जिसमें लाडवा में 761, शाहबाद में 638, थानेसर में 487 और पिहोवा में 601 वोटर शामिल है। उन्होंने बताया कि सभी सम्बन्धित अधिकारियों को चुनाव से सम्बन्धित प्रशिक्षण दे दिया गया है तथा  इलैक्ट्रोनिकली ट्रांसमेटिड पोस्टल बैलेट सिस्टम के बारे में भी विस्तार से बताया जा रहा है। वीसी के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने बताया कि लोक सभा आम चुनाव 2019 के लिए हरियाणा प्रदेश में 16 अप्रैल 2019 को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और नामांकन भरने का काम भी शुरू किया जाएगा। इस लोक सभा के लिए 23 अप्रैल नामांकन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है और 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की छटनी का कार्य किया जाएगा, 26 अप्रैल को नामांकन पत्र वापिस लेने की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि 12 मई को मतदान होंगे और 23 मई को मतो की गणना का कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर दिल्ली से वीसी में वीएन शुक्ला, एडीसी पार्थ गुप्ता, एसडीएम पिहोवा निर्मल नागर, एसडीएम थानेसर अश्वनी मलिक, शाहबाद एसडीएम सयंम गर्ग, लाडवा एसडीएम एवं नगराधीश अनिल यादव सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।