Haryana

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला स्तरीय सम्मेलन

नारनौल, 21 फरवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज डीआरडीए के मीटिंग हाल में महिला मंडल का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया। इसमें जिले की विभिन्न महिला मंडल की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा शर्मा ने की। इस मौके पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ बीबीबीपी के ब्रांड अंबेसडर घनश्याम शर्मा द्वारा बेटी बचाओ के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर महेंद्रगढ़ की सुपरवाइजर कुमारी चंचल व शिवानी द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर अपने विचार व्यक्त किए तथा महिला मंडल की महिलाओं ने भी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर सुपरवाईजर राजबाला, सुमन, अनीता, सुमन बाला, कुमारी चंचल, शिवानी, किरण, संतोष कुमार सहायक, नंदराम सहायक, शशिबाला, प्रीती, रेनू व भावना उपस्थित थे।