नारनौल। जिले के आम आदमी पार्टी के चर्चित कार्यकर्त्ता, प्रसिद्ध उद्योगपति एवं अधिवक्ता रविंद्र सिंह मटरू मटरू ने हरियाणा व राजस्थान में आम आदमी पार्टी के संगठन को गति देने तथा 29 मई को कुरुक्षेत्र में आहूत रैली की सफलता को लेकर सोमवार को दिल्ली आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान के साथ उनके निवास स्थान पर एक शिष्टाचार भेट की।
राजस्थान व हरियाणा में आम आदमी पार्टी संगठन को मजबूत और गति प्रदान करने के उद्देश्य से हम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रविंद्र सिंह मटरु ने दिल्ली सरकार में विधायक नरेश बाल्यान से उनके निवास स्थान पर गहन विचार मंथन किया। हरियाणा एवं राजस्थानी आम आदमी पार्टी की वर्तमान स्थिति को लेकर भी बातों का आदान प्रदान चला। विधायक नरेश बाल्यान अरविंद केजरीवाल की नीतियों के बारे में रविंदर सिंह मटरु को विस्तार से बताया।
श्री मटरु ने विधायको बताया कि हरियाणा वजह राजस्थान में जनता आम आदमी पार्टी को एक बदलाव के रूप में देख रही है और दोनों राज्यों में केजरीवाल के मार्गदर्शन में साफ-सुथरी और ईमानदार सरकार चाहती है। इसके लिए अभी पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने की सख्त जरुरत है पार्टी में स्वच्छ छवि के लोगो को तेजी से जोड़ना होगा। जनता में पार्टी की छवि तेजी से लोकप्रिय करने लेकर नरेश बाल्यान ने रविंद्र सिंह मटरु को टिप्स दिए।
कुरुक्षेत्र में आहूत अब बदलेगा हरियाणा रैली की सफलता को लेकर भी दोनो नेताओं के बीच बातचीत हुई।