सुरेंद्र व्यास द्वारा
नारनौल, 16 जुलाई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक यादव के मार्गदर्शन में आज गांव कमानिया में पर्यावरण बचाओ-जीवन बचाओ कैंप का आयोजन किया।
अधिवक्ता गिरिबाला यादव ने कहा कि शांतिपूर्ण और स्वस्थ जीवन जीने के लिए एक स्वच्छ वातावरण बहुत आवश्यक है, लेकिन मनुष्य के लापरवाही से हमारा पर्यावरण दिन प्रतिदिन गन्दा होता जा रहा है। उन्होंने बताया कि हर किसी को पता होना चाहिए कि प्राकृतिक वातावरण पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व में एक अहम भूमिका निभाता है।
उन्होंने बताया कि मनुष्य के कुछ स्वार्थी गतिविधियों के कारण हमारा पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। आज के समय में पर्यावरण प्रदूषण बहुत बड़ी समस्या बन गई है जिसका हम आज सामना कर रहे हैं।
श्रीमती यादव ने लोगों से आह्वान किया कि पर्यावरण को बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए व अन्य लोगों को भी पेड़ लगाने के लिए पे्ररित करें। उन्होंने बताया कि रास्ते में कूड़ा-कचरा न फैलाएं। घर की स्वच्छता की तरह बाहर रास्ते की भी साफ-सफाई करें।
इस अवसर पर वन विभाग से नफेसिंह, कानूनी स्वयंसेवक हुक्कम सिंह व गांव के विभिन्न लोग मौजूद थे।