आस्था प्रेम और विश्वास का
आया प्यारा छठ त्यौहार,
प्रसन्न चित्त हो सूर्य देवता
सुख शांति का दे उपहार,
निर्जल व्रत रख जल में रहकर
सूर्योपासना श्रद्धा से करते,
सूर्य जल वायु छठ मैया
और प्रकृति लगा दे बेड़ा पार।
सच्ची उपासना से वर मांगे
शुभ फल दे देना भगवान,
सभी स्वस्थ दीर्घायु हो जीवन
मुख पर हो सुंदर मुस्कान,
सूर्य देवता को अर्पण कर
विधि-विधान करते अर्चन,
भक्ति आध्यात्म और सादगी से
छठ मैया का करें गुणगान।
सब संस्कृतियों से उत्तम है
भारतीय संस्कृति बहुत महान,
अलग-अलग त्योहार और उत्सव
महत्वपूर्ण इनकी पहचान,
आस्था मान्यता और मर्यादा
प्रथाए रूढ़ियाँ जुड़ी हुई है,
असंख्य देवी देवता पूजन
असंख्य बने हैं विधि विधान।
कमल
जालंधर
Add Comment